हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
Updated at : 09 Mar 2016 11:59 PM (IST)
विज्ञापन

बारियातू : एनएच 99 स्थित गिद्दी मोड़ के समीप बुधवार की सुबह एक हाइवा (जेएच 13सी 6305) अनियंत्रित होकर बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हाइवा टोरी अनलोड़िंग स्टेशन से कोयला खाली कर आम्रपाली लौट रहा था. गिद्दी मोड़ के समीप हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गया. इसमें चालक राजू महतो […]
विज्ञापन
बारियातू : एनएच 99 स्थित गिद्दी मोड़ के समीप बुधवार की सुबह एक हाइवा (जेएच 13सी 6305) अनियंत्रित होकर बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हाइवा टोरी अनलोड़िंग स्टेशन से कोयला खाली कर आम्रपाली लौट रहा था. गिद्दी मोड़ के समीप हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गया.
इसमें चालक राजू महतो (चतरा) बुरी तरह घायल हो गया. राजू का एक पैर टूट गया है. सीने में भी चोट है. ग्रामीणों के सहयोग से उसे रिम्स रांची भेज दिया गया है. हाइवा मिश्रौल निवासी तुला साव का है. मामले की सूचना बालूमाथ पुलिस को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




