हक के लिए आगे आयें महिलाएं

Updated at : 09 Mar 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
हक के लिए आगे आयें महिलाएं

मनिका में महिला अधिकार संघर्ष समिति ने निकाली रैली मनिका (लातेहार) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को महिला अधिकार संघर्ष समिति, मनिका ने रैली निकाली. मनिका स्थित हाइस्कूल से निकाली गयी रैली प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची. यहां एक सम्मेलन का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड की प्रमुख गायत्री देवी ने कहा […]

विज्ञापन
मनिका में महिला अधिकार संघर्ष समिति ने निकाली रैली
मनिका (लातेहार) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को महिला अधिकार संघर्ष समिति, मनिका ने रैली निकाली. मनिका स्थित हाइस्कूल से निकाली गयी रैली प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची. यहां एक सम्मेलन का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड की प्रमुख गायत्री देवी ने कहा कि आज महिलाएं किसी से कम नहीं है. पुरुष हमेशा से ही महिलाओं को कमजोर व लाचार समझकर शोषण करते रहे हैं. मगर महिलाएं बदल रही हैं और अब महिलाएं अत्याचार नहीं सहेंगी. महिलाओं के अधिकार की लड़ाई के लिए हमेशा साथ रहेंगी.
विकास सहयोग केंद्र की इंद्रमणी कुमारी ने कहा कि अब महिला अत्याचार के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करेंगी. महिला अधिकार संघर्ष समिति की श्यामा सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा. एकल नारी शक्ति संगठन की पूनम विश्वकर्मा ने कहा कि आज महिलाओं को डायन कह कर प्रताड़ित किया जाता है. महिलाओं को अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी, तभी अधिकार मिलेगा.
वॉलीबॉल में झारखंड का प्रतिनिधित्व करनेवाली मुनिता सम्मानित : सम्मेलन में मनिका की रहनी वाली मुनिता कुमारी को सम्मानित किया गया. मुनिता ने राष्ट्रीय खेल वॉलीबॉल में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया. मुनिता कुमार ने कई खेलों में अपना प्ररचम लहराया था.
इंटर में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाली सुषमा कुमारी को प्रमुख ने सम्मानित किया. मौके पर जनवा देवी, ममता देवी, सुखमणी, उषा कुमारी, पार्वती, अगरी देवी, वार्ड सदस्य देवंती देवी, सरिता देवी, जागो देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola