कई जगह पेड़ गिरे, रेल परिचालन पर भी असर
Updated at : 09 Mar 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

सोमवार शाम से गुल है बिजली चंदवा/बारियातू : सोमवार की रात आयी तेज आंधी व बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रख दिया है. आंधी से इलाके में कई पेड़ टूट कर गिरने की खबर है. सोमवार की रात करीब आठ बजे गयी बिजली खबर लिखे जाने तक बहाल नहीं हो पायी है. एनएच 99 व […]
विज्ञापन
सोमवार शाम से गुल है बिजली
चंदवा/बारियातू : सोमवार की रात आयी तेज आंधी व बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रख दिया है. आंधी से इलाके में कई पेड़ टूट कर गिरने की खबर है. सोमवार की रात करीब आठ बजे गयी बिजली खबर लिखे जाने तक बहाल नहीं हो पायी है. एनएच 99 व 75 पर कई पेड़ टूट कर गिर गये.
टोरी लेबल क्रासिंग के समीप ही एक पेड़ समपार पर गिर गया. इससे रेल फाटक टूट गया. मंगलवार को इसे दुरुस्त किया गया. गैराज लेन के समीप बिजली का तार टूट गया. टोरी-बरकाकाना रेल खंड पर चेतर रेलवे स्टेशन के समीप ही तार पर पेड़ गिरने से रेल परिचालन ठप हो गया था.
बाद में इसे दुरुस्त किया गया. ग्रामीण इलाकों में भी तेज आंधी से भारी नुकसान की खबर है. कई घरों के छप्पर उड़ गये. उधर बारियातू प्रखंड में भी तेज आंधी से नुकसान की सूचना है. बारियातू निवासी शिव नारायाण उरांव का झुग्गीनुमा होटल, महेश साव, बिशुन साव व महेंद्र उरांव की घर की छत उड़ गयी. बारिश से सब्जी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




