मनोज की हत्या में रिंकू भी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Updated at : 09 Mar 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

मनोज का सिर काट कर हत्या करने का मामला चंदवा : गेरूआगड़ा निवासी मनोज नायक की सिर काट कर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी रिंकु सिंह को चंदवा पुलिस ने मंगलवार की सुबह धोबी टोला स्थित आवास से धर दबोचा. रिंकु ने पुलिस के समक्ष बिरण के साथ मिल कर हत्या करने की […]
विज्ञापन
मनोज का सिर काट कर हत्या करने का मामला
चंदवा : गेरूआगड़ा निवासी मनोज नायक की सिर काट कर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी रिंकु सिंह को चंदवा पुलिस ने मंगलवार की सुबह धोबी टोला स्थित आवास से धर दबोचा. रिंकु ने पुलिस के समक्ष बिरण के साथ मिल कर हत्या करने की बात कबूल की.
उसने बताया कि सिर काटने से पहले मनोज के सिर पर हथौड़ी से वार किया था. इससे वह बेसुध हो गया था. इसके बाद आरी से उसकी गरदन काट दी. पुलिस ने वह हथौड़ी भी बरामद कर ली है. मंगलवार को रिंकु को लातेहार जेल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि इस मामले में बिरण उर्फ वीरेंद्र को पहले ही जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




