75 हजार की लूट नहीं, ठगी
Updated at : 05 Mar 2016 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

बालूमाथ : बालूमाथ स्थित सेंट्रल बैंक के समीप गुरुवार को 75 हजार रुपये लूट का मामला प्रकाश में आया था. बालूमाथ पुलिस ने छानबीन की. इसमें पता चला कि 75 हजार की लूट नहीं, बल्कि रुपये को दुगना करने का प्रलोभन देकर ठगी का मामला सामने आया. थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि कैलाश […]
विज्ञापन
बालूमाथ : बालूमाथ स्थित सेंट्रल बैंक के समीप गुरुवार को 75 हजार रुपये लूट का मामला प्रकाश में आया था. बालूमाथ पुलिस ने छानबीन की. इसमें पता चला कि 75 हजार की लूट नहीं, बल्कि रुपये को दुगना करने का प्रलोभन देकर ठगी का मामला सामने आया.
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि कैलाश कुमार गुप्ता को बालूमाथ थाना लाकर गहन पूछताछ के बाद कैलाश कुमार गुप्ता ने मामले का खुलासा किया. कैलाश ने कहा कि गुरुवार को सेंट्रल बैंक बालूमाथ में 75 हजार रुपया जमा करने गये थे.
बैंक में ही अज्ञात दो युवकों ने रुपये दोगना करने का प्रलोभन दिया और मोटरसाइकिल पर बैठाकर हाइस्कूल के समीप ले जाकर 75 हजार रुपया ले लिया व मुझे एक रूमाल में बंधे गड्डी नुमा बंडल को मुझे दे कर दोनों युवक चलते बने. कुछ दूर जाकर रूमाल खोला, तो उसमें पैसा की जगह कागज का बंडल था. थाना आकर लूट की बात बतायी. थाना प्रभारी के सक्रियता के कारण मामला का उदभेदन हो सका. इस संबंध में बालूमाथ थाना ने एक प्राथमिकी दर्ज कर ठगों की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




