ढाई लाख की संपत्ति जल कर राख
Updated at : 03 Mar 2016 12:22 AM (IST)
विज्ञापन

दुकानदार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के मोंगर गांव में मंगलवार रात तपेश्वर साव की दुकान में आग लगने से करीब ढ़ाई लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. तपेश्वर साव मंगलवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे. रात […]
विज्ञापन
दुकानदार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के मोंगर गांव में मंगलवार रात तपेश्वर साव की दुकान में आग लगने से करीब ढ़ाई लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. तपेश्वर साव मंगलवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे. रात करीब 11 बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा. इसके बाद श्री साव को सूचना दी गयी. देखते ही देखते आग पूरे दुकान में फैल गयी और दुकान पूरी तरह जल कर राख हो गया. दुकान में रखे करीब ढ़ाई लाख रुपये के कपड़े, मोबाइल आदि जल कर राख हो गये.
तपेश्वर साव ने बताया कि घर परिवार चलाने का दुकान ही एक मात्र सहारा था. अब परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे. उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




