माओवादियों ने नेवाड़ी पंचायत सचिवालय उड़ाया
Updated at : 20 Feb 2016 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : भाकपा माओवादियों के एक दस्ते ने सदर थाना क्षेत्र के नेवाड़ी पंचायत सचिवालय को शुक्रवार के तड़के करीब तीन बजे विस्फोट कर उड़ा दिया. माओवादियों ने पंचायत भवन को एक साथ सात केन बम से विस्फोट कर उड़ाया. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दो मंजिला पंचायत सचिवालय पूरी तरह जमींदोज हो गया. ग्रामीणों […]
विज्ञापन
लातेहार : भाकपा माओवादियों के एक दस्ते ने सदर थाना क्षेत्र के नेवाड़ी पंचायत सचिवालय को शुक्रवार के तड़के करीब तीन बजे विस्फोट कर उड़ा दिया. माओवादियों ने पंचायत भवन को एक साथ सात केन बम से विस्फोट कर उड़ाया. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दो मंजिला पंचायत सचिवालय पूरी तरह जमींदोज हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि विस्फोट की आवाज 10 किलोमीटर तक सुनायी पड़ी. इस विस्फोट में पंचायत भवन में रखे अलमीरा व कागजात समेत कंप्यूटर आदि पूरी तरह नष्ट हो गये.
पंचायत सचिवालय में विस्फोट करने के बाद माओवादियों का दस्ते नेवाड़ी गांव पहुंचा और वहां एयरटेल के मोबाइल टावर में लगे एक जेनरेटर समेत अन्य उपकरणों को जला कर नष्ट कर दिया. बताया जाता है कि इस घटना में 70 से 80 की संख्या में माओवादी शामिल थे. घटना के बाद माओवादियों ने नारेबाजी की और परचा छोड़ कर घटना की जिम्मेवारी ली. घटना की सूचना मिलने पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे मौके पर पहुंचे. एसपी श्री बिरथरे ने मुखिया मुनिया देवी व अन्य आसपास के ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




