बुकिंग के 15 दिन बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, ऑनलाइन डिलीवरी दिखाने पर हंगामा

Updated:
विज्ञापन
बुकिंग के 15 दिन बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, ऑनलाइन डिलीवरी दिखाने पर हंगामा

बुकिंग के 15 दिन बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, ऑनलाइन डिलीवरी दिखाने पर हंगामा

विज्ञापन

बरवाडीह़ प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत सिंह एचपी गैस एजेंसी की मनमानी कार्यप्रणाली के खिलाफ बुधवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने एजेंसी कार्यालय पहुंच कर जमकर भड़ास निकाली. मामले की गंभीरता को देखते हुए एचपी गैस के सेल्स ऑफिसर कुणाल किशोर और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) की संयुक्त टीम ने कार्यालय पहुंचकर जांच की. बिना सिलेंडर दिये ही रिकॉर्ड में दिखायी डिलीवरी : उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को बताया कि गैस सिलेंडर बुक कराये 15 दिन से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आपूर्ति नहीं हुई. चौंकाने वाली बात यह है कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में बुकिंग को डिलीवर्ड दिखा दिया गया है. समय पर गैस नहीं मिलने से कई परिवारों के सामने भोजन पकाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी समाधान नहीं होने पर ग्राहकों ने ऑनलाइन व लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. कार्रवाई के संकेत, संचालक नदारद : जांच के दौरान एजेंसी संचालक संतोष सिंह के अनुपस्थित रहने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जतायी. सेल्स ऑफिसर ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एजेंसी पर कार्रवाई के संकेत दिये हैं. मौके पर मौजूद जिप सदस्य संतोषी शेखर ने नियमित गैस वितरण सुनिश्चित करने की मांग की. वहीं, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो एजेंसी बदलने के लिए आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola