स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है : शिल्पी एक्का

Updated at : 08 Apr 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है : शिल्पी एक्का

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है : शिल्पी एक्का

विज्ञापन

चंदवा़ प्रखंड के हुटाप गांव में संचालित अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग परिसर में बुधवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने व इसके उद्देश्यों की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गयी. कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज के प्राध्यापक व विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा के साथ की गयी. नर्सिंग की प्राचार्या अनमोला शिल्पी एक्का व फार्मेसी विभाग के प्रिंसिपल इंचार्ज हम्मान रजा ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया. प्राचार्या श्रीमति एक्का ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है. भविष्य के स्वास्थ्य रक्षक (हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स) के रूप में विद्यार्थियों की यह जागरूकता सराहनीय है. प्रिंसिपल इंचार्ज हम्मान रजा ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी नयी तकनीक व सेवाओं की जानकारी दी. इसके प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया. इस दौरान विश्व स्वास्थ्य दिवस को यादगार बनाने के लिए विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. स्वास्थ्य से संबंधित पोस्टर, बैनर व आकर्षक रंगोली भी बनायी गयी थी. इन पोस्टर के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति स्वच्छता, पोषण व स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया. मौके पर कई विद्यार्थी मौजूद थे. स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया

बारियातू़ प्रखंड अंतर्गत सीसीएल प्रभावित क्षेत्र में बुधवार को एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन के तहत विश्व स्वास्थ्य दिवस को लेकर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान बनियान रूफ फाउंडेशन द्वारा संचालित किया गया. सीसीएल प्रभावित क्षेत्र चमातु, गोलीटांड़, अमरवाडीह में शिविर लगाकर लोगों व कर्मियों को स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को लेकर स्वास्थ्य व सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रभारी जकी अहमद ने अनुशासित दिनचर्या, संतुलित आहार व नियमित व्यायाम की मदद से स्वयं को फिट रखने की जानकारी दी. कहा कि स्वच्छता से ही मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है. इसके बाद लाेगों को अपने-अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखने व गंदगी नहीं करने का संकल्प दिलाया गया. मौके पर कई सीसीएल वर्कर व ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola