श्रवण व दीपक के दस्ते का हाथ : एसपी
Updated at : 20 Feb 2016 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : नेवाड़ी पंचायत सचिवालय को उड़ाने की खबर पाते ही पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे पैंथर के जवानों के साथ मोटरसाइकिल से नेवाड़ी गांव पहुंचे. उन्होंने नेवाड़ी पंचायत की मुखिया मुनिया देवी एवं अन्य ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली. पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि घटना में माओवादियों के श्रवण यादव […]
विज्ञापन
लातेहार : नेवाड़ी पंचायत सचिवालय को उड़ाने की खबर पाते ही पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे पैंथर के जवानों के साथ मोटरसाइकिल से नेवाड़ी गांव पहुंचे.
उन्होंने नेवाड़ी पंचायत की मुखिया मुनिया देवी एवं अन्य ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली. पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि घटना में माओवादियों के श्रवण यादव व दीपक खरवार का दस्ता शामिल था. इस घटना में 25 से 30 की संख्या में माओवादी शामिल थे.
माओवादियों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने एवं सरकारी योजनाओं से लेवी वसूलने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है. ग्रामीणों को माओवादी एवं उनके परिजनों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए. उनके परिजनों के घरों में शादी या अन्य उत्सवों में शामिल होने से परहेज करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




