अभियान में लापरवाही देख भड़के उपायुक्त
Updated at : 05 Feb 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

– योजना बनाओ अभियान के तहत कई टोला सभा में गये उपायुक्त – उपायुक्त जहां पहुंचे, वहीं मिली निराशा, कहीं नहीं हो रही थी सभा चंदवा : झारखंड सरकार की नयी पहल गांव में बुनियादी सुविधाओं एवं मनरेगा से रोजगार को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रखंड में योजना बनाओ अभियान के तहत टोला सभा का […]
विज्ञापन
– योजना बनाओ अभियान के तहत कई टोला सभा में गये उपायुक्त
– उपायुक्त जहां पहुंचे, वहीं मिली निराशा, कहीं नहीं हो रही थी सभा
चंदवा : झारखंड सरकार की नयी पहल गांव में बुनियादी सुविधाओं एवं मनरेगा से रोजगार को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रखंड में योजना बनाओ अभियान के तहत टोला सभा का आयोजन सुनिश्चत किया गया था.
गुरुवार की सुबह 10.15 बजे उपायुक्त रविशंकर शुक्ल योजना बनाओ अभियान के तहत आयोजित टोला सभा का जायजा लेने चंदवा पहुंचे, लेकिन जहां भी उपायुक्त गये, वहां ग्रामीणों की उपस्थिति नहीं थी. टोला सभा कहीं भी शुरू नही हो पायी थी. इस लापरवाही पर उपायुक्त श्री शुक्ल भड़क उठे. सबसे पहले उपायुक्त प्रखंड कार्यालय पहुंचे.
कुछेक कर्मचारी पहुंचे थे. लोगों को दिशा निर्देश देकर ग्राम देवी मंडप के समीप आहूत टोला सभा में पहुंचे, लेकिन वहां न तो ग्रामीण पहुंचे थे और न ही कोई पीपीटी के सदस्य. पास में खड़े एक ग्रामीण से उपायुक्त ने कहा कि गांव व समाज के विकास के लिए योजना बनाओ अभियान में आप सभी को सहभागी बनना चाहिये. इसके बाद उपायुक्त श्री शुक्ल कंचन नगरी में आहूत दो सभा का निरीक्षण करने गये. यहां भी लोगों की सहभागिता नहीं दिखी. इसके बाद उपायुक्त 11 बजे स्थानीय खेल स्टेडियम में पहुंचे. यहां भी कोई नहीं था. मौजूद रोजगार सेवक शंकर अग्रवाल से उपायुक्त ने पूछा कि ऐसा क्यों है. अब तक ग्रामीण क्यों नहीं पहुंचे हैं. श्री अग्रवाल ने कोई जवाब नही दिया.
चंदवा में योजना बनाओ अभियान के इस स्थिति पर बीडीओ श्री राम की उपायुक्त ने जमकर खिंचाई की. उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उपायुक्त हिसरी गांव के बघमरी टोला पहुंचे. यहां भी लोग नदारद थे. एक-दो ग्रामीणों ने उपायुक्त श्री शुक्ल को बताया कि हमलोगों को कोई जानकारी नहीं है. इसके बाद बीडीओ श्री राम, विधायक सचेतक नरेंद्र चौबे ने हिसरी ग्राम में घर-घर जाकर ग्रामीणों को एकत्रित किया.
योजना बनाओ अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की. बीडीओ श्री राम ने कहा कि सरकार अब आपके द्वारा निर्धारित योजनाओं पर ही काम करेगी. उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों की आजीविका में वृद्धि, गांव की योजनाओं का चयन, बुनियादी सुविधाओं की योजनाओं का चयन अब आपको ही करना है. श्री चौबे ने भी लोगों को जागरूक होने की सलाह दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




