दफादार-चौकीदार के साथ सरकार कर रही अन्याय
Updated at : 04 Feb 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : नौ सूत्री मांग को लेकर झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार संघ द्वारा जिला मुख्यालय में समाहरणालय के समक्ष बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने की. मुख्य अतिथि के रूप में राम अवधेश सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में दफादार-चौकीदार संघ के प्रदेश स्वयंसेवक कृष्णा दयाल सिंह उपस्थित […]
विज्ञापन
लातेहार : नौ सूत्री मांग को लेकर झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार संघ द्वारा जिला मुख्यालय में समाहरणालय के समक्ष बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने की. मुख्य अतिथि के रूप में राम अवधेश सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में दफादार-चौकीदार संघ के प्रदेश स्वयंसेवक कृष्णा दयाल सिंह उपस्थित थे. मंच संचालन राजेश कुमार ने किया. मौके पर उदित पासवान, यमुना पासवान, रमेश पासवान, नान्हो राम, संतोष चंद्रवंशी, बासुदेव गंझू, विजय कुमार, दिनेश राम, अरविंद पासवान, प्रकाश पासवान, अनिल कुमार, रामवृक्ष महतो समेत कई लोग उपस्थित थे.
आश्रितों की नियुक्ति पर रोक घोर अन्याय
धरना में विक्रमगंज के पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह ने कहा कि एक जनवरी 1990 के बाद सेवानिवृत्त चौकीदार-दफादार के आश्रितों की नियुक्ति पर रोक लगा कर झारखंड सरकार ने घोर अन्याय किया है. इसके विरोध में आंदोलन जारी रहेगा. कृष्ण दयाल सिंह ने कहा कि चौकीदार-दफादारों के साथ सरकार द्वारा किये जा रहे अन्याय के खिलाफ 15 मार्च से रांची में जेल भरो अभियान शुरू किया जायेगा.
क्या है संघ की मांग
धरना के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया. जिसमें 17 नवंबर 2011 के बाद चौकीदारों की नियुक्ति रद्द करने पर रोक लगाने, बैंक ड्यूटी, कैदी स्कॉट, रोड गश्ती और डाक ड्यूटी कराने पर रोक लगाने एवं माह के प्रथम सप्ताह में वेतन का भुगतान करना आदि मांग शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




