चालक-उपचालक की मौत
Updated at : 02 Feb 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

बीएचपी पथ पर कारीमाटी घाटी में ईंट लदा ट्रक पलटा हेरहंज/पांकी : लातेहार जिला के हेरहंज तथा पलामू के पांकी थाना सीमा पर स्थित कारीमाटी घाटी में बीएचपी (बालूमाथ-पांकी-हेरहंज) पथ पर ईंट लदे 709 ट्रक के पलटने से चालक व उपचालक की मौके पर ही दबने से मौत हो गयी. जबकि मजदूर अमरेश उरांव (लेस्लीगंज) […]
विज्ञापन
बीएचपी पथ पर कारीमाटी घाटी में ईंट लदा ट्रक पलटा
हेरहंज/पांकी : लातेहार जिला के हेरहंज तथा पलामू के पांकी थाना सीमा पर स्थित कारीमाटी घाटी में बीएचपी (बालूमाथ-पांकी-हेरहंज) पथ पर ईंट लदे 709 ट्रक के पलटने से चालक व उपचालक की मौके पर ही दबने से मौत हो गयी. जबकि मजदूर अमरेश उरांव (लेस्लीगंज) गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके दोनों हाथ-पैर टूट गये हैं. राहगीरों ने अमरेश को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बाहर निकाल कर बस
से पांकी अस्पताल भेजा. दुर्घटना सोमवार दोपहर घटी. ट्रक के नीचे अौर भी लोगों के दबने की आशंका जतायी जा रही है.
मृतकों का नाम व पता नहीं चल पाया है. ट्रक (जेएच02डी- 6944) हेरहंज से ईंट लोड कर लेस्लीगंज जा रहा था. कारीमाटी घाटी में असंतुलित होकर पलट गया. घटना की सूचना हेरहंज व पांकी पुलिस को दे दी गयी है. खबर लिखे जाने तक कोई भी थाना पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




