युवक को रेलवे ट्रैक पर मिला नवजात

Updated at : 02 Feb 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
युवक को रेलवे ट्रैक पर मिला नवजात

बरवाडीह : बभंडीह निवासी रंजन कुमार को रविवार की रात बरवाडीह रेलवे स्टेशन के 16 सी गेट के सामने रेलवे ट्रैक पर एक नवजात रोते हुए मिला. रंजन उसे घर ले गया अौर आसपास के लोगों को जानकारी दी. कमजोर होने के कारण नवजात का बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया. वहां से चिकित्सकों […]

विज्ञापन
बरवाडीह : बभंडीह निवासी रंजन कुमार को रविवार की रात बरवाडीह रेलवे स्टेशन के 16 सी गेट के सामने रेलवे ट्रैक पर एक नवजात रोते हुए मिला. रंजन उसे घर ले गया अौर आसपास के लोगों को जानकारी दी. कमजोर होने के कारण नवजात का बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया.
वहां से चिकित्सकों ने उसे मेदिनीनगर रेफर कर दिया. रंजन व प्रखंड के अन्य लोगों के सहयोग से नवजात को मेदिनीनगर सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. रंजन ने कहा कि सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह उक्त बच्चे की परवरिश करने को तैयार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola