शिक्षक ने छात्रों को पीटा, एक गंभीर
Updated at : 06 May 2015 3:56 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : लातेहार पब्लिक स्कूल के छठे वर्ग के टीचर कौशन कुमार ने होम वर्क नहीं करने पर छात्रों की जम कर पिटाई कर दी. छात्रों के मुताबिक, टीचर ने सोनू कुमार, अरविंद व मनोज कुमार की कॉपी चेक करने के बाद हिमांशु कुमार की कॉपी को चेक किया. होम वर्क नहीं करने पर उन्होंने […]
विज्ञापन
लातेहार : लातेहार पब्लिक स्कूल के छठे वर्ग के टीचर कौशन कुमार ने होम वर्क नहीं करने पर छात्रों की जम कर पिटाई कर दी. छात्रों के मुताबिक, टीचर ने सोनू कुमार, अरविंद व मनोज कुमार की कॉपी चेक करने के बाद हिमांशु कुमार की कॉपी को चेक किया.
होम वर्क नहीं करने पर उन्होंने चारों छात्रों की छड़ी से पिटाई कर दी. पिटाई से हिमांशु लड़खड़ाने लगा. पिटाई से बेसुध छात्र जब तक प्राचार्य कक्ष पहुंचता, अन्य छात्रों ने उसे घेर लिया. सभी शोर मचाने लगे. इसी बीच स्कूल प्रबंधन ने निदेशक शिव कुमार भास्कर को सूचित किया. बाद में हिमांशु को उसके परिजनों ने इलाज हेतु सदर अस्पताल में भरती कराया.
मामला गंभीर होते देख निदेशक ने अपने घर व स्कूल में ताला जड़ कर फरार हो गये. हालांकि पिटाई करनेवाले शिक्षक ने छात्रों को पीटने से इनकार किया है. भुक्तभोगी छात्र के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि स्कूल में पिटाई किये जाने की बात अक्सर हिमांशु करता था. चिकित्सकों के अनुसार, हिमांशु को डंडे की चोट लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




