Dzire से Creta तक, भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 कारें, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली कारें

मार्च 2026 में भारत में 4.47 लाख कारें बिकीं. Maruti Dzire ने 21,224 यूनिट्स के साथ नंबर-1 पोजिशन हासिल किया, जबकि Tata Punch, Nexon, Hyundai Creta और Ertiga टॉप-5 में शामिल रहीं.

विज्ञापन

मार्च का महीना भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए बेहद शानदार रहा. इस दौरान कुल 4,47,702 यूनिट्स डिस्पैच हुईं, जो पिछले साल की तुलना में 16% ज्यादा है. सबसे खास बात यह रही कि मारुति सुजुकी की Dzire ने सेडान सेगमेंट में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की और टॉप-5 में जगह बनायी.

विज्ञापन

नंबर-1: Maruti Suzuki Dzire

मार्च में 21,224 यूनिट्स बिकीं. यह टॉप-25 में एकमात्र सेडान रही और पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री में 37% की बढ़ोतरी हुई.

नंबर-2: Tata Punch

टाटा की कॉम्पैक्ट SUV Punch ने 20,977 यूनिट्स बेचीं. यह पिछले साल से 18% ज्यादा है और फैमिली कार खरीदारों के बीच बेहद लोकप्रिय रही.

नंबर-3: Tata Nexon

टाटा की दूसरी SUV Nexon ने 19,810 यूनिट्स बेचीं. यह लगातार टॉप-सेलिंग SUVs में शामिल है और युवाओं के बीच खास पसंद बनी हुई है.

नंबर-4: Hyundai Creta

हुंडई की Creta ने 17,838 यूनिट्स बेचीं. हालांकि इसकी बिक्री पिछले साल से 1% कम रही, लेकिन यह अभी भी मिड-साइज SUV सेगमेंट की लीडर है.

नंबर-5: Maruti Suzuki Ertiga

मारुति की 7-सीटर MPV Ertiga ने 17,072 यूनिट्स बेचीं. इसकी बिक्री पिछले साल से 2% ज्यादा रही और फैमिली कार खरीदारों के लिए यह भरोसेमंद विकल्प बनी हुई है.

कुल मिलाकर, मार्च 2026 में मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा 1,66,219 कार्स बेचीं और 10.27% ग्रोथ हासिल की.

यह भी पढ़ें: Kia Sonet से Scorpio-N तक: हैचबैक से SUV में अपग्रेड करने वालों के लिए टॉप 5 ऑप्शंस

यह भी पढ़ें: Fortuner से Brezza तक, भारत में सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू देने वाली 5 SUVs

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola