भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में रोड जाम

चंदवा : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार चार मई को चंदवा में भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध स्वरूप आहूत झारखंड बंद के दौरान माकपा, भाकपा व झाविमो ने टोरी स्टेशन पर ट्रैक को जाम कर दिया. 15 मिनट तक रेलवे का परिचालन बाधित रहा. बरवाडीह गोमो डाउन पैसेंजर को रोका गया. इसके बाद आरपीएफ […]
चंदवा : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार चार मई को चंदवा में भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध स्वरूप आहूत झारखंड बंद के दौरान माकपा, भाकपा व झाविमो ने टोरी स्टेशन पर ट्रैक को जाम कर दिया. 15 मिनट तक रेलवे का परिचालन बाधित रहा. बरवाडीह गोमो डाउन पैसेंजर को रोका गया.
इसके बाद आरपीएफ टोरी व स्टेशन प्रबंधक के आग्रह पर जाम हटा लिया गया. रेलवे ट्रैक जाम का नेतृत्व माकपा जिला सचिव अयूब खां, अंचल सचिव रशीद खां कर रहे थे. अन्य विपक्षी पार्टी के लोग स्थानीय इंदिरा चौक के समीप एनएच 75 व एचएच 99 पर भी बैनर-तख्ती के साथ सुबह में उतरे और सड़क को जाम कर दिया. वक्ताओं ने अध्यादेश को काला कानून करार दिया. जाम में प्रमोद साहू, सुरेंद्र सिंह, विनोद ठाकुर, मुन्ना गंझू, नवाहिर उरंाव, हेमंत कुजूर, सुरेश उरंाव, मुबारक आलम, धनु खां, राजेश यादव, कामेश्वर गंझू, ब्रहमदेव प्रजापति, बबलू प्रजापति, अनिल साहू, रितेश अग्रवाल, मुकेश दुबे समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




