ओके- सब्सिडी के लिए भटक रहे हैं उपभोक्ता

Updated at : 03 May 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके- सब्सिडी के लिए भटक रहे हैं उपभोक्ता

हाल: भारत गैस की एजेंसी साक्षी गैस सर्विसेज की उपभोक्ताओं ने एजेंसी कर्मियों पर मनमानी व दुर्व्यहार करने का लगाया आरोप लातेहार. सरकार द्वारा रसोई गैस में दी जाने वाली सब्सिडी लेने के लिए शहर के भारत गैस की एजेंसी साक्षी गैस सर्विसेज के उपभोक्ता प्रतिष्ठान का चक्कर लगा रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें सब्सिडी […]

विज्ञापन

हाल: भारत गैस की एजेंसी साक्षी गैस सर्विसेज की उपभोक्ताओं ने एजेंसी कर्मियों पर मनमानी व दुर्व्यहार करने का लगाया आरोप लातेहार. सरकार द्वारा रसोई गैस में दी जाने वाली सब्सिडी लेने के लिए शहर के भारत गैस की एजेंसी साक्षी गैस सर्विसेज के उपभोक्ता प्रतिष्ठान का चक्कर लगा रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें सब्सिडी नहीं मिल रही है. उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी के अनुसार उन्होंने अपना आधार व बैंक खाता का फोटो कॉपी प्रतिष्ठान को उपलब्ध करा दिया है. फिर भी सब्सिडी उनके खाते में नहीं आ रही है. एक उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने दो बार अपना आधार व बैंक खाता नंबर एजेंसी को उपलब्ध कराया है. पहले वनांचल ग्रामीण बैंक का खाता नंबर उपलब्ध कराया. उस समय एजेंसी द्वारा कुछ नहीं बताया गया. बाद में बताया गया कि वनांचल ग्रामीण बैंक के खाता में सब्सिडी ट्रांसफर नहीं होगी. बाद में उन्होंने दूसरे बैंक का खाता नंबर उपलब्ध कराया, बावजूद उनके खाते में सब्सिडी ट्रांसफर नहीं हो रही है. कई उपभोक्ताओं ने एजेंसी कर्मियों पर मनमानी व दुर्व्यहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने शिकायत की है कि नाम ट्रांसफर के लिए एक वर्ष पहले आवेदन दिया है. लेकिन अभी तक नाम ट्रांसफर नहीं हो रहा है. ऐसे उपभोक्ताओं ने उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है. उनका कहना है कि एजेंसी के संचालक प्रतिष्ठान में उपलब्ध नहीं रहते हैं व कर्मियों से कोई जानकारी नहीं मिल पाती है. संचालक का मोबाइल हमेशा स्विच ऑफ रहता है. कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे अब साक्षी गैस सर्विसेज से अपना रसोई गैस का ट्रांसफर दूसरे एजेंसी में करायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola