वाणिज्य-कर के कैप कार्यालय का उदघाटन

Updated at : 02 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
वाणिज्य-कर के कैप कार्यालय का उदघाटन

लातेहार. समाहरणालय परिसर में अवस्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन के द्वितीय मंजिल पर वाणिज्य-कर विभाग, लातेहार का कैंप कार्यालय का उदघाटन किया गया. उदघाटन वाणिज्य कर आयुक्त खडि़या नवनीत सोमरा, सहायक वाणिज्य कर आयुक्त ब्रजनंदन ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक रौशन गुडि़या के द्वारा संयुक्त रुप से किया. जब तक लातेहार में पूर्णकालिक व्यवस्था नहीं हो जाती […]

विज्ञापन

लातेहार. समाहरणालय परिसर में अवस्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन के द्वितीय मंजिल पर वाणिज्य-कर विभाग, लातेहार का कैंप कार्यालय का उदघाटन किया गया. उदघाटन वाणिज्य कर आयुक्त खडि़या नवनीत सोमरा, सहायक वाणिज्य कर आयुक्त ब्रजनंदन ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक रौशन गुडि़या के द्वारा संयुक्त रुप से किया. जब तक लातेहार में पूर्णकालिक व्यवस्था नहीं हो जाती है तब यह कैंप कार्यालय प्रत्येक शनिवार को संचालित होगा. मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव प्रदीप कुमार पांडेय, अधिवक्ता विमल कुमार शर्मा व प्रदीप कुमार उपाध्याय, रजनीश भूषण सिंह, विनित सिन्हा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola