दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी

Updated at : 29 Apr 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी

चंदवा. प्रखंड के चकला गांव में मुसलिम अंसारी व महमूद खान के बीच मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए चंदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना मंगलवार देर रात की है. मुसलिम अंसारी की पत्नी ने प्राथमिकी में छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर पति मुसलिम अंसारी के साथ मारपीट […]

विज्ञापन

चंदवा. प्रखंड के चकला गांव में मुसलिम अंसारी व महमूद खान के बीच मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए चंदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना मंगलवार देर रात की है. मुसलिम अंसारी की पत्नी ने प्राथमिकी में छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर पति मुसलिम अंसारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. उधर महमूद खान के भाई ने कहा है कि महमूद मुसलिम अंसारी के घर काम को लेकर बातचीत करने गये थे. इसी दौरान गाली-गलौज व मारपीट की गयी. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है. घायल मुसलिम अंसारी व महमूद खान का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में डॉ नीलिमा ने किया. इसके पश्चात दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola