स्वास्थ्य केंद्र में पैसे लेकर प्रसव कराया

मनिका (लातेहार) : मनिका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पैसे लेकर प्रसव कराने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार की है. मतरामी गांव निवासी लीला देवी व नामुदाग निवासी रंजू देवी ने एएनएम व सहिया पर प्रसव के एवज में पैसे लेने का आरोप लगाया है. एएनएम व सहिया ने प्रसव के एवज में लीला […]
मनिका (लातेहार) : मनिका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पैसे लेकर प्रसव कराने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार की है. मतरामी गांव निवासी लीला देवी व नामुदाग निवासी रंजू देवी ने एएनएम व सहिया पर प्रसव के एवज में पैसे लेने का आरोप लगाया है.
एएनएम व सहिया ने प्रसव के एवज में लीला देवी से 400 रुपये व रंजू देवी से 200 रुपये ले लिये. दोनों महिलाओं के परिजनों ने कहा कि सरकारी अस्पताल में भी पैसा लगेगा, उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी.
प्रोत्साहन राशि के एवज में मांगे रुपये : नामुदाग की रंजू देवी ने बताया कि प्रोत्साहन राशि का चेक के एवज में उन्हें एक सौ रुपये देने को कहा गया है. केंद्र में मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि प्रोत्साहन राशि का चेक लेने के लिए लाभार्थियों को दो–दो सौ रुपये चुकाना पड़ता है. इधर, घटना के बाद केंद्र के चारों ओर नि:शुल्क प्रसव कराये जाने का पोस्टर चिपकाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




