कै-दस्त से एक की मौत, कई आक्रांत

Published at :27 Aug 2013 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
कै-दस्त से एक की मौत, कई आक्रांत

लातेहार : सदर प्रखंड के डुडंगी कला गांव में कै–दस्त से एक युवक की मौत हो गयी. जबकि घर के कई अन्य लोग इससे पीड़ित हैं. सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार डुडंगी कला ग्राम निवासी पिंटू राम (20 वर्ष, पिता तेतर राम) को कै–दस्त की शिकायत के बाद शनिवार […]

विज्ञापन

लातेहार : सदर प्रखंड के डुडंगी कला गांव में कैदस्त से एक युवक की मौत हो गयी. जबकि घर के कई अन्य लोग इससे पीड़ित हैं. सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार डुडंगी कला ग्राम निवासी पिंटू राम (20 वर्ष, पिता तेतर राम) को कैदस्त की शिकायत के बाद शनिवार को सदर अस्पताल में भरती कराया गया.

इलाज के बाद रविवार को वह अपने घर चला गया. लेकिन सोमवार की सुबह अचानक उसे फिर से कैदस्त होने लगा. जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, उसकी मौत हो गयी.

पिंटू राम के पिता तेतर राम एवं छोटा भाई छोटू राम (16 वर्ष) भी कैदस्त से पीड़ित हैं. उनका इलाज भी सदर अस्पताल में चल रहा था. लेकिन पिंटू राम के अंतिम संस्कार के लिए वे अपने गांव लौट गये हैं. चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में भरती होने की सलाह दी है. ग्रामीणों के अनुसार गांव के ही मदन भुइयां एवं करीमन भुइयां भी कैदस्त से पीड़ित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola