हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Published at :27 Aug 2013 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या का आरोपी गिरफ्तार

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के खैरा मनकेरी गांव निवासी राजकिशोर नायक के हत्या के आरोपी वकील लोहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार गत पखवारे वकील लोहरा, राजकिशोर नायक को सपरिवार उत्तर प्रदेश के अमेठी शहर के गड़ेरी गांव में बड़कउ सेठ के ईंट भट्ठा में काम करने के […]

विज्ञापन

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के खैरा मनकेरी गांव निवासी राजकिशोर नायक के हत्या के आरोपी वकील लोहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार गत पखवारे वकील लोहरा, राजकिशोर नायक को सपरिवार उत्तर प्रदेश के अमेठी शहर के गड़ेरी गांव में बड़कउ सेठ के ईंट भट्ठा में काम करने के लिए ले गया था.

गिरफ्तार वकील लोहरा ने बताया कि बड़कउ सेठ तथा उसका मुंशी रामाशंकर यादव उक्त मजदूर को लेने लातेहार रेलवे स्टेशन तक आया था. वहां पहुंचने पर भट्ठा मालिक से राजकिशोर का किसी बात पर झगड़ा हो गया.

इस पर तीनों ने राजकिशोर नायक की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी. इसके बाद शव को बगल की नदी में बहा दिया राजकिशोर की पत्नी को लातेहार भेज दिया था. राजकिशोर की पत्नी लातेहार सदर पुलिस को इसकी जानकारी देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola