लातेहार : वज्रपात से तीन की मौत

Published at :17 Aug 2013 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
लातेहार : वज्रपात से तीन की मौत

लातेहार : लातेहार प्रखंड के दो अलग–अलग गांवों में गुरुवार दोपहर वज्रपात से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि सात लोग घायल हो गये. इसमें चार की हालत गंभीर बतायी जाती है. जानकारी के मुताबिक, बेंदी पंचायत स्थित सेमरियाटांड़ गांव में वज्रपात से छह वर्षीय पप्पू कुमार सिंह (पिता कमलेश सिंह)व […]

विज्ञापन

लातेहार : लातेहार प्रखंड के दो अलगअलग गांवों में गुरुवार दोपहर वज्रपात से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि सात लोग घायल हो गये. इसमें चार की हालत गंभीर बतायी जाती है. जानकारी के मुताबिक, बेंदी पंचायत स्थित सेमरियाटांड़ गांव में वज्रपात से छह वर्षीय पप्पू कुमार सिंह (पिता कमलेश सिंह) 12 वर्षीय ललिता कुमारी (पिता जोगी सिंह) की मौत हो गयी. दोनों अपने परिजन के साथ खेत में धान रोपनी कर रहे थे. वहीं, कौशल्या देवी (पति कमलेश सिंह), राजमति देवी (पति सकलदीप सिंह), रमनी देवी (पति प्रताप सिंह), समीरन कुमार, अजीत सिंह (पिता छठू सिंह) घायल हो गये.

* सासंग गांव में एक की मौत : सदर प्रखंड के सासंग गांव के दो घरों में वज्रपात हो गयी. इससे 40 वर्षीय जोबरा बीबी (पति सदीक मियां) की मौत हो गयी, जबकि उनका पुत्र दिलकश अंसारी (11) घायल हो गया. साथ ही अजय उरांव, अनिमिया कुमारी (पिता देवलाल उरांव) घायल हो गये. सभी का इलाज लातेहार सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola