गड्ढे में मिली बच्ची को चिकित्सक ने लिया गोद

Published at :15 Aug 2013 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
गड्ढे में मिली बच्ची को चिकित्सक ने लिया गोद

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के चितरपुर ग्राम के समीप बुधवार की सुबह एक गड्ढे में नवजात बच्ची मिली. चितरपुर निवासी पौलीना कुजूर वहां बगल में बन रहे पुल निर्माण में काम कर रही थी कि इसी दौरान उसे गड्ढे से बच्चे के रोने की आवाज आयी. करीब जाने पर उसने बोरे में लिपटी नवजात […]

विज्ञापन

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के चितरपुर ग्राम के समीप बुधवार की सुबह एक गड्ढे में नवजात बच्ची मिली. चितरपुर निवासी पौलीना कुजूर वहां बगल में बन रहे पुल निर्माण में काम कर रही थी कि इसी दौरान उसे गड्ढे से बच्चे के रोने की आवाज आयी.

करीब जाने पर उसने बोरे में लिपटी नवजात बच्ची को पाया. उसके चारों तरफ चिटियां रेंग रही थीं. पौलीना कुजूर ग्रामीणों के सहयोग से उस बच्ची को बालूमाथ अस्पताल ले आयी. जहां डॉ एजी लकड़ा ने बच्ची की जांच की. जांच के बाद डॉ लकड़ा ने ही उस बच्ची को गोद ले लिया. इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने बच्ची का नाम रोशनी रखा. बालूमाथ थाना में कागजी प्रक्रिया पूरी कर डॉ लकड़ा ने बच्ची को अपने पास रख लिया है.

उन्होंने बताया कि अनाथ बच्ची को पालने का मेरा सपना था, जो आज पूरा हो गया. डॉ लकड़ा ने वहां मौजूद लोगों को मिठाई भी खिलायी. मौके पर डॉ विजय लकड़ा, एएनएम विमला, जयरानी, रीता, समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola