4...सेविका-सहायिका संगठित हों : बालमुकुंद

Published at :08 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
4...सेविका-सहायिका संगठित हों : बालमुकुंद

8 लेट 2- स्टेडियम परिसर में एकत्रित सेविका व व सहियाएं.लातेहार. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्क्स यूनियन के तत्वावधान में जिला स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता परियोजना अध्यक्ष संगीता देवी ने की. संचालन सुशीला देवी ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बाल मुकुंद सिन्हा […]

विज्ञापन

8 लेट 2- स्टेडियम परिसर में एकत्रित सेविका व व सहियाएं.लातेहार. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्क्स यूनियन के तत्वावधान में जिला स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता परियोजना अध्यक्ष संगीता देवी ने की. संचालन सुशीला देवी ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बाल मुकुंद सिन्हा ने कहा कि सेविका व सहायिकाओं को संगठित होने की जरूरत है. केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा सेविका व सहायिकाओं के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है. उनकी बराबर उपेक्षा की जाती रही है. देश भर में 80 लाख सेविका-सहायिका कार्यरत हैं. उम्मीद थी कि बजट में सेविका-सहायिका को सम्मानजनक मानदेय देने की व्यवस्था की जायेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. निर्णय लिया गया कि मांगों के समर्थन में आठ से 31 मार्च तक काला बिल्ला लगा कर कार्य किया जायेगा. जबकि 18-19 अप्रैल को दिल्ली मंे जंतर मंतर के समक्ष धरना दिया जायेगा. मौके पर संगीता देवी, मालती देवी, कुवरी देवी, खोवेल कुजूर, शांति देवी, उषा देवी, फूलमति देवी, निर्मला देवी, सविता देवी, सरिता मसोमात, गायत्री देवी, प्रतिमा देवी, मीरा गुप्ता, उर्मिला देवी, चमेली देवी, अनिता देवी, गीता देवी, सलोमी देवी, लक्ष्मी देवी, गंगश्वरी देवी, रुनी देवी, राजमणि देवी, सुशीला देवी, सुषमा देवी आदि उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola