3...महिलाओं का सशक्त होना जरूरी : एसडीएम

8 लेट 3- कार्यक्रम को संबोधित करते एसडीएम.लातेहार. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सदर अस्पताल मंे आयोजित कार्यक्रम में अनुमंडल दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना आवश्यक है. उन्होंने महिलाओं को सम्मान देने की अपील की. मौके पर सिविल सर्जन डॉ कन्हैया प्रसाद, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अशोक औरेया, डॉ एसके […]
8 लेट 3- कार्यक्रम को संबोधित करते एसडीएम.लातेहार. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सदर अस्पताल मंे आयोजित कार्यक्रम में अनुमंडल दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना आवश्यक है. उन्होंने महिलाओं को सम्मान देने की अपील की. मौके पर सिविल सर्जन डॉ कन्हैया प्रसाद, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अशोक औरेया, डॉ एसके सिंह, डॉ एच हांसदा, डॉ एके सिंह व डीपीएम जया रेशमा खाखा उपस्थित थे. एसडीएम ने कहा जब तक महिलाएं रोग मुक्त नहीं होंगी, देश स्वस्थ नहीं होगा. उन्होंने प्रत्येक सहिया को कम से कम 10 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की. बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सोमवार को प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा. सिविल सर्जन डॉ प्रसाद ने कहा कि मंगलवार को गारू प्रखंड के सरयू उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर लगेगा. उन्होंने कहा कि शिशु का स्वास्थ्य तब तक सही नहीं हो सकता, जब तक कि महिलाओं का स्वास्थ्य सही नहीं हो. एसडीएम ने अस्पताल परिसर में लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया. मंच संचालन डीपीएम जया रेशमा खाखा ने किया. मौके पर डॉ दीपशिखा, डॉ नीलमणि, अपूर्वा सिंह, गणेश उपाध्याय समेत कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




