चंदवा : नशे में टांगी से मां को मार डाला

चंदवा (लातेहार) : होली के दिन चंदवा के बोदा गांव में सरयू महली ने अपनी मां फुकली देवी (50) को टांगी से काट डाला. पुलिस ने सरयू महली को गिरफ्तार कर लिया. टांगी भी जब्त कर लिया है. इस सिलसिले में चंदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपी सरयू ने पुलिस को […]
चंदवा (लातेहार) : होली के दिन चंदवा के बोदा गांव में सरयू महली ने अपनी मां फुकली देवी (50) को टांगी से काट डाला. पुलिस ने सरयू महली को गिरफ्तार कर लिया. टांगी भी जब्त कर लिया है. इस सिलसिले में चंदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपी सरयू ने पुलिस को बताया कि गांववाले अक्सर उसकी मां को डायन बता कर ताना देते थे. इससे वह आजीज आ चुका था.
कोई बचाने नहीं आया : शुक्रवार शाम करीब चार बजे सरयू महली पास के मुहल्ले में अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था. साथी सकलू महली व अन्य ने उससे कहा कि तुम्हारी मां फुकली डायन है. यह सुनते ही सरयू गुस्से में आ गया. शराब छोड़ वह घर आया और अपनी मां फुकली पर टांगी से हमला कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, घायल फुकली घंटो घर के समीप बारी में पड़ी रही. खून बहता रहा, पर परिजन या गांववाले उसे बचाने नहीं आये. रात आठ बजे उसने दम तोड़ दिया. इधर, मां पर हमला करने के बाद सरयू टांगी लिये घर से भाग गया. देर रात घर लौटा. पुलिस ने उसे पकड़ लिया. उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है. पुलिस अब सरयू को उकसानेवाले सकलु महली की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




