झाड़ू में मछली रखकर आर डी बर्मन ने क्यों दिया था आशा भोसले को गिफ्ट? जानिए पूरा किस्सा

Updated:
विज्ञापन

आशा भोसले और आर डी बर्मन, फोटो- इंस्टाग्राम

आर डी बर्मन ने एक बार मस्ती में आशा भोसले को बेहद अनोखा तोहफा दिया था. इस बारे में खुद आशा भोसले ने एक इंटरव्यू में बताया था. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

आशा भोसले के जाने के बाद उनसे जुड़ी हर याद फिर से लोगों के दिलों में ताजा हो गई है. इन्हीं यादों के बीच एक बेहद खास और दिलचस्प कहानी आरडी बर्मन यानी पंचम दा के साथ उनके रिश्ते की भी है, जो जितनी खूबसूरत थी, उतनी ही अलग और अनोखी भी थी. एक इंटरव्यू में आशा भोसले ने बताया था कि पंचम दा ने उन्हें तोहफे में एक बार झाड़ू दिया था. आइए पूरा किस्सा आपको बताते हैं.

विज्ञापन

आशा भोसले की आरडी बर्मन से पहली मुलाकात

आशा भोसले ने डीएनए संग एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली मुलाकात आरडी बर्मन से तब हुई थी जब वह बहुत यंग थे. वह उनके पास ऑटोग्राफ लेने आए थे और उन्होंने कहा था कि उन्होंने आशा जी का मराठी नाट्य संगीत रेडियो पर सुना है. आशा भोसले ने बताया था कि वह मुलाकात वह कभी भूली नहीं थी. उन्होंने बताया कि बर्मन उस समय एक दुबले-पतले, हल्के रंग के और मोटे चश्मे वाले लड़के थे. जैसे-जैसे दोनों की दोस्ती बढ़ी, आशा भोसले को पता चला कि बर्मन ने कोलकाता में कॉलेज छोड़ दिया है.इस पर उन्होंने उन्हें पढ़ाई पूरी करने की सलाह दी, लेकिन इस बात से वह कुछ समय तक नाराज भी हो गए थे. आशा भोसले ने कहा था, वो मेरे पीछे पड़े रहते थे. कहते थे कि आशा, तुम्हारी आवाज बहुत अच्छी है, मैं तुम्हारी आवाज पर फिदा हूं.आखिर में मैंने सोचा, क्या करूं और हामी भर दी.

आरडी बर्मन ने गिफ्ट में दिया था झाड़ू

आरडी बर्मन ने 1966 में रीता पटेल से शादी की थी, जो 1971 में खत्म हो गई. इसके बाद 1980 में उन्होंने आशा भोसले से विवाह किया. आशा भोसले ने बीबीसी को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था कि बर्मन ने एक बार उनके जन्मदिन पर एक झाड़ू गिफ्ट किया था. उन्होंने कहा था, झाड़ू के अंदर मछली रखी थी. मच्छलियों के साथ झाड़ू रखकर मुझे गिफ्ट किया था. मैं खाना पकाती हूं, मछली वगैरह पकाती हूं, झाड़ू से सफाई करती हूं. तो उन्होंने ये दोनों मुझे दिया था.

यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड्स की रानी आशा भोसले के जीवन की वो कमी, जिसे वह कभी पूरा नहीं कर सकीं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola