डैम में डूबने से एक की मौत

Published at :13 Aug 2013 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
डैम में डूबने से एक की मौत

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के सुकरी गांव निवासी गुंसू भुइयां की डैम में डूब जाने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गुंसू रविवार की दोपहर सुकरी डैम में नहाने गया था. तैरने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया. मछली पकड़ने गये गांव के कुछ लोगों ने उसे डूबते देखा तो इसकी […]

विज्ञापन

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के सुकरी गांव निवासी गुंसू भुइयां की डैम में डूब जाने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गुंसू रविवार की दोपहर सुकरी डैम में नहाने गया था. तैरने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया.

मछली पकड़ने गये गांव के कुछ लोगों ने उसे डूबते देखा तो इसकी सूचना गांव में दी, मगर उसे बाहर नहीं निकाला जा सका. ग्रामीणों ने डैम में जाल लगा कर शव को खोजने का प्रयास किया, मगर शव नहीं मिला.

मंगलवार की सुबह गुंसू का शव डैम में तैरता पाया गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने शव बरामद कर अंत्यपरीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola