चंदवा : वज्रपात से 21 मवेशी मरे

चंदवा : प्रखंड के लाधुप पंचायत अंतर्गत मनातु गांव के कीया डुमर (श्मशान घाट) में वज्रपात की चपेट में आने से 21 मवेशियों की मौत हो गयी. जबकि पशु मालिक का पुत्र बाल–बाल बचा. घटना सोमवार की है. सभी मवेशी मनातु निवासी शहदेव यादव के थे. जानकारी के अनुसार शहदेव यादव का पुत्र मवेशियों को […]
चंदवा : प्रखंड के लाधुप पंचायत अंतर्गत मनातु गांव के कीया डुमर (श्मशान घाट) में वज्रपात की चपेट में आने से 21 मवेशियों की मौत हो गयी. जबकि पशु मालिक का पुत्र बाल–बाल बचा. घटना सोमवार की है.
सभी मवेशी मनातु निवासी शहदेव यादव के थे. जानकारी के अनुसार शहदेव यादव का पुत्र मवेशियों को उक्त स्थान पर चरा रहा था. इनमें आठ गाय, एक बैल व 12 बकरी थे.
दोपहर में बारिश के दौरान सभी मवेशी आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गयी. इसी दौरान पेड़ पर ठनका गिरा. जिसकी चपेट में आने से सभी पशुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद शहदेव परिवार का रो–रो कर बुरा हाल है. मंगलवार की सुबह पंसस खुर्शीद खां, मुखिया बिफई मुंडा, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार साहू के अलावे लाल उमेश नाथ शाहदेव, सुबोध यादव, पपन खां शहदेव यादव के घर पहुंचे व सांत्वना दी.
जिला प्रशासन से सरकारी प्रावधान के तहत पशु मालिक को मुआवजा दिलाने की बात कही. मौके पर वीरेंद्र यादव, अनिल मुंडा, जितेंद्र यादव, जनक महतो, राजू महतो समेत ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




