नो इंट्री का उल्लंघन, चार कोयला लदे ट्रक जब्त

Published at :20 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
नो इंट्री का उल्लंघन, चार कोयला लदे ट्रक जब्त

चंदवा. पुलिस ने शुक्रवार की सुबह नो इंट्री के दौरान शहर से कोयला लदे चार ट्रक को जब्त किया. थाना प्रभारी उपेंद्र मंडल ने बताया कि नो इंट्री की जानकारी पूर्व में ही सभी ट्रक ऑनर व चालक-उप चालक को दे दी गयी थी. बावजूद ट्रक चालक व ऑनर नहीं मान रहे हैं. ट्रक नंबर […]

विज्ञापन

चंदवा. पुलिस ने शुक्रवार की सुबह नो इंट्री के दौरान शहर से कोयला लदे चार ट्रक को जब्त किया. थाना प्रभारी उपेंद्र मंडल ने बताया कि नो इंट्री की जानकारी पूर्व में ही सभी ट्रक ऑनर व चालक-उप चालक को दे दी गयी थी. बावजूद ट्रक चालक व ऑनर नहीं मान रहे हैं. ट्रक नंबर जेएच 03ए/0109, बीआर 13जी/0874, बीआर 13जी/6441 व बीआर 14ए/2936 को नो इंट्री का उल्लंघन करते पकड़ा गया है. सीओ रविश राज सिंह ने कहा कि निर्देशानुसार शनिवार को ट्रकों से जुर्माना लेकर मुक्त किया जायेगा. मालूम हो कि उपायुक्त व एसपी के निर्देश पर सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक चंदवा शहर में कोयला लदी गाडि़यों का प्रवेश वर्जित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola