वज्रपात से दो की मौत

बरवाडीह : प्रखंड के आदिम जनजाति बहुल चुंगरू पंचायत के चहल टोला में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी. घटना बुधवार दोपहर की है. चुंगरू पंचायत के मुखिया बलदेव परहिया के अनुसार दोपहर तीन बजे के करीब ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान वज्रपात हुआ. जिसकी चपेट में आने से […]
बरवाडीह : प्रखंड के आदिम जनजाति बहुल चुंगरू पंचायत के चहल टोला में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी. घटना बुधवार दोपहर की है. चुंगरू पंचायत के मुखिया बलदेव परहिया के अनुसार दोपहर तीन बजे के करीब ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे.
इसी दौरान वज्रपात हुआ. जिसकी चपेट में आने से बोधा परहिया (45 वर्ष) एवं सुनेश्वर परहिया की मौत हो गयी. जबकि महेश्वर परहिया व अवतार परहिया गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों का इलाज चल रहा है. घटना की सूचना बरवाडीह सीओ सह प्रभारी बीडीओ प्रमोद दास को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




