दिल्ली से मुक्त हो घर पहुंची किशोरी

चंदवा : प्रखंड के नगर गांव अंतर्गत मायाबागी टोला निवासी अनिता कुमारी (15 वर्ष) दिल्ली पुलिस के सहयोग से मुक्त होने के बाद छह अगस्त को अपने घर पहुंची. बताया कि उसके जीजा व उसके दोस्त सब्जबाग दिखा कर उसे दिल्ली ले गये थे. वहां एक घर में नौकरानी का काम दिलाया था. इसके एवज […]
चंदवा : प्रखंड के नगर गांव अंतर्गत मायाबागी टोला निवासी अनिता कुमारी (15 वर्ष) दिल्ली पुलिस के सहयोग से मुक्त होने के बाद छह अगस्त को अपने घर पहुंची. बताया कि उसके जीजा व उसके दोस्त सब्जबाग दिखा कर उसे दिल्ली ले गये थे. वहां एक घर में नौकरानी का काम दिलाया था.
इसके एवज में उनलोगों ने घर मालिक से दलाली ली थी. घर में काफी प्रताड़ित किया जाता था. घर से बाहर निकलने या किसी से बात करने की मनाही थी. अनिता ने बताया कि सुनील नामक युवक से उसने अपनी आपबीती सुनायी. सुनील ने दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद वह मुक्त हो पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




