कोल डस्ट मामले पर बैठक 25 को

चंदवा. विधायक प्रकाश राम ने श्री दुर्गा कांप्लेक्स में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि कोल डस्ट से शहर व आसपास के लोग परेशान हैं. इसका स्थायी निदान आवश्यक है. इसे लेकर 25 फरवरी को टोरी रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठक बुलायी गयी है. इसमें मंडल रेल प्रबंधन समेत अधिकारियों व बुद्धिजीवियों को आमंत्रित […]
चंदवा. विधायक प्रकाश राम ने श्री दुर्गा कांप्लेक्स में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि कोल डस्ट से शहर व आसपास के लोग परेशान हैं. इसका स्थायी निदान आवश्यक है. इसे लेकर 25 फरवरी को टोरी रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठक बुलायी गयी है. इसमें मंडल रेल प्रबंधन समेत अधिकारियों व बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया है. बैठक का नेतृत्व वे स्वयं करेंगे. इससे पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं से मामले के संबंध में जानकारी ली. मौके पर विजय दुबे, हेमंत कुजूर, मो एहसान, मुखिया विकास भगत, मो इजहार, राम प्रसाद साहू, सुरजदेव प्रसाद, मुबारक आलम, राधे साव, गोकुल गोप समेत बड़ी संख्या में झाविमो कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




