लापता सतेंद्र का शव मिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Feb 2015 10:31 AM (IST)
विज्ञापन

10 फरवरी से लापता था बरामदगी को लेकर 14 फरवरी को रोड जाम किया गया था हेरहंज : प्रखंड के इचाक गांव निवासी सतेंद्र कुमार (22 वर्ष) का शव सोमवार को प्रखंड के चुकु जंगल से बरामद किया गया. जंगल में शव होने की सूचना चरवाहों ने गांव वालों को दी. इसके बाद पुलिस को […]
विज्ञापन
10 फरवरी से लापता था
बरामदगी को लेकर 14 फरवरी को रोड जाम किया गया था
हेरहंज : प्रखंड के इचाक गांव निवासी सतेंद्र कुमार (22 वर्ष) का शव सोमवार को प्रखंड के चुकु जंगल से बरामद किया गया. जंगल में शव होने की सूचना चरवाहों ने गांव वालों को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. परिजनों ने शव की शिनाख्त की. शव को अंत्यपरीक्षण हेतु लातेहार भेज दिया गया है.
10 फरवरी को सतेंद्र अपने गांव में मुख्य पथ पर टहल रहा था. इसके बाद अचानक लापता हो गया. परिजनों व ग्रामीणों ने उसके अगवा की आशंका को लेकर 12 फरवरी को थाना में आवेदन भी दिया था. इसके बाद युवक की बरामदगी को लेकर 14 फरवरी को बालूमाथ-हेरहंज-पांकी पथ जाम किया गया था. सतेंद्र का शव देखते ही पिता फिरंगी सिंह फूट-फूट कर रो पड़े. पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है. शव से बदबू उठ रही थी. ग्रामीणों की मानें तो सतेंद्र की किसी से दुश्मनी नहीं थी. वह बीएस कॉलेज लोहरदगा में स्नातक का छात्र था. इन दिनों घर पर ही रह रहा था. शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




