20 साल पुरानी चहारदीवारी तोड़ी गयी

Published at :05 Aug 2013 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
20 साल पुरानी चहारदीवारी तोड़ी गयी

डाकबंगला के सामने हो रहा है कांप्लेक्स का निर्माण चंदवा : रांची–मेदिनीनगर पथ (एनएच-75) व रांची–चतरा पथ (एनएच-99) के किनारे अवस्थित जिला परिषद डाकबंगला के निर्माणाधीन कांप्लेक्स के सामने करीब 150 फीट चहारदीवारी बगैर निविदा स्वीकृत हुए तोड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस चहारदीवारी का निर्माण जवाहर रोजगार योजना मद से करीब […]

विज्ञापन

डाकबंगला के सामने हो रहा है कांप्लेक्स का निर्माण

चंदवा : रांचीमेदिनीनगर पथ (एनएच-75) रांचीचतरा पथ (एनएच-99) के किनारे अवस्थित जिला परिषद डाकबंगला के निर्माणाधीन कांप्लेक्स के सामने करीब 150 फीट चहारदीवारी बगैर निविदा स्वीकृत हुए तोड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है.

इस चहारदीवारी का निर्माण जवाहर रोजगार योजना मद से करीब 20 वर्ष पूर्व तत्कालीन जनसेवक नंदू प्रसाद (अब सेवानिवृत्त) द्वारा कराया गया था. दिलचस्प तो यह है कि चहारदीवारी को किसने तुड़वाया, यह बताने को कोई तैयार नहीं है. 150 फीट चहारदीवारी टूटी, लेकिन 15 ईंट भी शेष नहीं बचे. जेसीबी से आननफानन में नामों निशान मिटा दिया गया.

सरकारी राशि से निर्मित इस चहारदीवारी के हश्र प्रावधानों को दरकिनार करने जैसे मामले पर लोग चुप्पी साधे हैं. इस बाबत जानकारी के लिए अधिकारी अभियंता से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला. फिलहाल चहारदीवारी तोड़े जाने को लेकर अटकलों का बाजार गरम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola