जिंदा रेड सैंड बोआ सांप और पैंगोलिन के शल्क के साथ 3 अपराधी यूपी से गिरफ्तार

अपराधियों के साथ मौजूद अधिकारी
Latehar: पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश वन विभाग और पुलिस के साथ मिलकर तीन तस्करों को यूपी से धर दबोचा है. इनके पास से एक जिंदा रेड सैंड बोआ सांप और काफी मात्रा में पैंगोलिन का शल्क बरामद किया गया.
Latehar: पलामू टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के अवैध शिकार और उनके व्यापार पर अंकुश लगाने का सिलसिला जारी है. वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के सदस्यों के द्वारा अब तक कई बड़े खुलासे किये गये हैं. इस क्रम में पीटीआर में अवैध शिकार करने के मामले में झारखंड के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश तक के अपराधियों को पकड़ा गया है. इस क्रम में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और एसटीएफ के सीनियर अधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गयी.
दो अपराधी यूपी के
इस छापेमारे में चुनार रेंज के अन्तर्गत बैकुंठपुर, नारायणपुर और मिर्जापुर में वन्य जीवों का अवैध शिकार कर तस्करी करने के आरोप में तीन अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी है. गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जापुर के अदलहाड थाना के कुंडाडीह रामप्रकाश पाठक, पश्चिम बंगाल के कोलकाता के अजहरूद्दीन अहमद और वाराणसी आदमपुर थाना क्षेत्र के उमर फारूख के नाम शामिल हैं.
राम प्रकाश पाठक के घर जमा हुए थे अपराधी
वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के सदस्यों ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि 860 ग्राम का रेड सेंड बोआ जीवित सांप, 1.8 किग्रा का पैगुलिन स्केल के साथ केमिकल और इंजेक्शन बरामद किया गया है. क्राइम कंट्रोल बोर्ड के सदस्यों के अनुसार सूचना मिली थी कि राम प्रकाश पाठक के घर पर तस्करी के लिए वन्य जीवों को लाया गया था. इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गयी.
इस कार्रवाई में वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के सदस्यों के साथ क्षेत्रीय वन अधिकारी चुनार रेंज के आनंद शेखर, वन रक्षी कांता प्रसाद पाल, संदीप कुमार यादव, निरीक्षक पुनीत परिहार शामिल थे.
ये भी पढ़ें…
रांची डिप्टी मेयर के लिए बिछ गयी बिसात, हर दल के नेता जुटा रहे समीकरण, होली बाद मचेगी असली हलचल
झारखंड के 1.95 लाख से अधिक लोगों का वोट रद्दी, इन 3 गलतियों के कारण ‘लोकतंत्र के महापर्व’ पर लगा दाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




