पशु ले जा रहे वाहन चालक से 28 हजार की लूट

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
पशु ले जा रहे वाहन चालक से 28 हजार की लूट

चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर डेढ़टंगवा घाटी में शनिवार को तड़के अपराधियों ने दुधारू पशु लेकर जा रहे वाहन चालक के साथ मारपीट की और करीब 28 हजार रुपये लूट लिये.

विज्ञापन

ओके:::

फोटो : 19 चांद 7 : जानकारी देता पीड़ित.

प्रतिनिधि

चंदवा. चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर डेढ़टंगवा घाटी में शनिवार को तड़के अपराधियों ने दुधारू पशु लेकर जा रहे वाहन चालक के साथ मारपीट की और करीब 28 हजार रुपये लूट लिये. इस मामले में चालक लोहरदगा के कुड़ू निवासी अशफाक आलम ने चंदवा थाना को सूचना दी है. चालक के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 12 बजे वह मनिका से पांच दुधारू गाय लेकर लोहरदगा के लिए निकला था. लातेहार डेयरी के समीप एक ऑल्टो कार से कुछ लोग वाहन का पीछा करने लगे. संदेह होने पर रात करीब दो बजे उसने चंदवा स्थित इंदिरा गांधी चौक के समीप वाहन को रोक दिया. चौक पर मौजूद पुलिस पार्टी को भी जानकारी दी. पुलिस के कहे अनुसार काफी देर तक वह चौक पर ही रुका रहा. सुबह तड़के चार बजे के बाद वह लोहरदगा के लिए निकला, इसी दौरान लुकुइयां मोड़ के समीप फिर से कार से अपराधी पीछा करने लगे. डेढ़टंगवा घाटी के पास अपराधियों ने गाड़ी को रुकवाया और मारपीट की. इस दौरान नकद करीब 13 हजार रुपये लूट लिए. चालक ने बताया कि कार सवार अपराधियों ने 15 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से ऑनलाइन भी लिया. उसने बताया कि घटना के बाद वह लोहरदगा जाकर पशु उतारा. इसके बाद शनिवार की दोपहर चंदवा थाना में जानकारी दी. पुलिस की पहल पर उसका उपचार सीएचसी में कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola