जनजातीय सम्मेलन में भाग लेने 251 प्रतिभागी रवाना

Updated:
विज्ञापन
जनजातीय सम्मेलन में भाग लेने 251 प्रतिभागी रवाना

जनजातीय सम्मेलन में भाग लेने 251 प्रतिभागी रवाना

विज्ञापन

चंदवा़ जनजातीय संस्कृति, परंपरा व विरासत के संरक्षण तथा संवर्धन को लेकर दिल्ली के लाल किला में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय सांस्कृतिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए लातेहार जिले से 251 प्रतिभागी शनिवार को रवाना हुए. 24 मई को आयोजित इस सम्मेलन में झारखंड समेत देशभर से काफी संख्या में जनजातीय समाज के लोग जुट रहे हैं. लातेहार के प्रतिभागी टोरी रेलवे जंक्शन से ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए. इस दौरान स्टेशन पर भारी उत्साह का माहौल दिखा और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं. इस भव्य सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. वहीं, लातेहार जिले के माजरा गांव निवासी सह वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा, सामाजिक योगदान व उनके अधिकारों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी. टोरी स्टेशन पर राजेश चंद्र पांडेय, नरेश प्रसाद, अनिल प्रसाद और भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रिकी वर्मा ने सभी का अभिनंदन किया. दिल्ली रवाना होने वालों में संगठन मंत्री महेश जी, अजय उरांव, वीरेंद्र प्रसाद, अरविंद भगत, प्रभात कुमार, शीला देवी समेत अन्य लोग शामिल हैं.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola