शिव मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन, भक्तिमय माहौल में गूंजे भजन

Updated:
विज्ञापन
शिव मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन, भक्तिमय माहौल में गूंजे भजन

शिव मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन, भक्तिमय माहौल में गूंजे भजन

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही नदीए तालाबों और जलाशयों में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-पाठ किया. इस दौरान कई लोगो ने अपने आवासीय परिसर में सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी. इसके अलावा जिला मुख्यालय के बिजली ऑफिस परिसर स्थित शिव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. यह भक्तिमय कार्यक्रम मंगलवार दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होकर बुधवार दोपहर 12:30 बजे तक लगातार चलता रहा. इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और भजन-कीर्तन की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा. कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव की आराधना करते हुए भक्तिभाव से कीर्तन में भाग लिया. श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से कीर्तन गाया और पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया. अखंड कीर्तन के समापन पर भोग और आरती का आयोजन किया गया़ इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर किया गया है ताकि समाज में भक्ति, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो. पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखते ही बन रह था. विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता ने लोगों को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola