ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

छिपादोहर. बरवाडीह रेलखंड के छिपादोहर-हेहेगडा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से संतोषी यादव (पिता स्व विपत यादव) नामक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार हेहेगडा निवासी संतोषी यादव (40 वर्ष) रात में घर से खाना खाकर जालिम नदी पार कर अपने भंडार में सोने जा रहा था. इसी दौरान […]
छिपादोहर. बरवाडीह रेलखंड के छिपादोहर-हेहेगडा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से संतोषी यादव (पिता स्व विपत यादव) नामक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार हेहेगडा निवासी संतोषी यादव (40 वर्ष) रात में घर से खाना खाकर जालिम नदी पार कर अपने भंडार में सोने जा रहा था.
इसी दौरान रेल लाइन पार करते समय गुजर रहे ट्रेन की चपेट में आ गया. सुबह घर नहीं पहंुचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की. इसी बीच संतोषी का शव रेलवे लाइन से बरामद किया गया. संतोषी यादव की मौत से ग्रामीणों में शोक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




