कोर्ट भवन के शिलान्यास को लेकर तैयारी जोरों पर

लातेहार. सात करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले कोर्ट भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर यहां तैयारी चरम पर है. जानकारी के अनुसार शिलान्यास राज्य के मुख्य न्यायाधीश विरेंदर सिंह के हाथों होना संभावित है. भवन का ले-आउट करने के लिए रांची एवं कोलकाता से पहुंचे अभियंताओं ने बताया कि 12 कोर्ट भवन, पार्किंग, पोर्टिको, […]
लातेहार. सात करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले कोर्ट भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर यहां तैयारी चरम पर है. जानकारी के अनुसार शिलान्यास राज्य के मुख्य न्यायाधीश विरेंदर सिंह के हाथों होना संभावित है. भवन का ले-आउट करने के लिए रांची एवं कोलकाता से पहुंचे अभियंताओं ने बताया कि 12 कोर्ट भवन, पार्किंग, पोर्टिको, गार्डन के अलावा लिफ्ट की सुविधा का प्रावधान है.
उन्होंने बताया कि भूकंप रोधी इस भवन का निर्माण अत्याधुनिक प्रारूप से होना है ताकि कम जगह में अधिक सुविधाएं बहाल की जा सके .मालूम हो अधिवक्ता संघ भवन एवं उपभोक्ता फोरम के ईद-गिर्द अस्थायी शेड मंे बैठ कर अपना कार्य निष्पादित करते हैं. संघ के सचिव प्रदीप कुमार पांडेय ने नया भवन बनने के उपरांत पुराना कोर्ट भवन अधिवक्ताओं को सौंपने की अपील प्रधान जिला जज राजेश कुमार वैश्य से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




