एड्स के प्रति जागरूक होने की जरूरत : एसी

Published at :01 Dec 2014 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
एड्स के प्रति जागरूक होने की जरूरत : एसी

1 बीएआर 1 पी कार्यक्रम में जानकारी देते एसी योगेश मीणा व अन्य.बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ की 112 वीं बटालियन कैंप परिसर में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कमांडेंट आरके झा के निर्देश पर यह आयोजन हुआ. मौके पर सहायक कमांडेट योगेश मीणा ने एड्स से बचाव […]

विज्ञापन

1 बीएआर 1 पी कार्यक्रम में जानकारी देते एसी योगेश मीणा व अन्य.बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ की 112 वीं बटालियन कैंप परिसर में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कमांडेंट आरके झा के निर्देश पर यह आयोजन हुआ. मौके पर सहायक कमांडेट योगेश मीणा ने एड्स से बचाव के उपाय बताये. कहा कि यह जानलेवा बीमारी आज तेजी से फैल रहा है. ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक होने की जरूरत है. श्री मीणा ने एड्स के रोकथाम के उपाय भी बताये. कार्यक्रम में चिकित्सक की अनुपस्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स भावना कुमारी ने भी एड्स के प्रति जागरूक किया. मौके पर स्वास्थ्य विभाग के विनोद कुमार, इंस्पेक्टर काशीनाथ गुप्ता, सुग्रीव प्रसाद, जवान रेड्डी, रूपन, राम निवासी, मुश्ताक, लखीराम समेत जवान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola