चलंत लोक अदालत में 340 आवेदन प्राप्त हुए

लातेहार. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के तत्वावधान में चलाया जा रही चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वाहन 29 नवंबर को परसही ग्राम में पहुंचा. यहां लोक अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर विभिन्न विभागों से संबंधित 340 आवेदन प्राप्त हुए. इस अवसर पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर को […]
लातेहार. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के तत्वावधान में चलाया जा रही चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वाहन 29 नवंबर को परसही ग्राम में पहुंचा. यहां लोक अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर विभिन्न विभागों से संबंधित 340 आवेदन प्राप्त हुए. इस अवसर पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए पीएलवी शिव प्रसाद यादव व नागेंद्र कुमार सिंह ने बाल शिक्षा, बाल अधिकार, बाल संरक्षण, बाल विवाह, वरिष्ठ नागरिकों का अधिकार, शिक्षा का अधिकार अधिनियम समेत लीगल एड के संबंध में जानकारियां दी. प्राधिकार के सहायक हंसराज ने ग्रामीणों को कानून की बुनियादी जानकारी दी. उन्होंने आगामी छह दिसंबर को व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील ग्रामीणों से की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




