सीआरपीएफ जवानों ने किया हंगामा

लातेहार. चुनाव कार्य में लगे सीआरपीएफ के जवानों ने भत्ता भुगतान की मांग को लेकर पुलिस लाइन, लातेहार में जम कर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सीआरपीएफ के कई जवान जो चुनाव कार्य में लगे थे, चुनाव कार्य से लौट कर भत्ता भुगतान मांग को लेकर पुलिस लाइन पहुंचे. यहां अधिकारियों ने भत्ता […]
लातेहार. चुनाव कार्य में लगे सीआरपीएफ के जवानों ने भत्ता भुगतान की मांग को लेकर पुलिस लाइन, लातेहार में जम कर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सीआरपीएफ के कई जवान जो चुनाव कार्य में लगे थे, चुनाव कार्य से लौट कर भत्ता भुगतान मांग को लेकर पुलिस लाइन पहुंचे. यहां अधिकारियों ने भत्ता देने में आनाकानी कर रहे थे. इस पर सीआरपीएफ के जवान बेकाबू हो गये. जवानों के तेवर को देख कर पुलिस लाइन के अधिकारी वहां से खिसक गये. सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्य में जवानों के लिए नगद भत्ता का भुगतान करना था, परंतु लाइन के अधिकारियों द्वारा जवानों को भुगतान के लिए टालमटोल किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




