आइएएस प्रोबेशनर्स की 18 सदस्यीय टीम पहुंची बेतला
Updated at : 28 Jan 2025 5:11 PM (IST)
विज्ञापन

2024 बैच के आइएएस प्रोबेशनर्स की 18 सदस्यीय टीम प्रशिक्षण के क्रम में मंगलवार को बेतला पहुंची. दो दिवसीय प्रवास के दौरान पलामू टाइगर रिजर्व के प्रबंधन की टीम ने जानकारी ली.
विज्ञापन
बेतला.
2024 बैच के आइएएस प्रोबेशनर्स की 18 सदस्यीय टीम प्रशिक्षण के क्रम में मंगलवार को बेतला पहुंची. दो दिवसीय प्रवास के दौरान पलामू टाइगर रिजर्व के प्रबंधन की टीम ने जानकारी ली. पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जेना के नेतृत्व में टीम को वन विभाग के कामकाज के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया. पीटीआर के फील्ड बायोलॉजिस्ट और शोधकर्ताओं ने बाघ ट्रैकिंग प्रोटोकॉल, कैमरा ट्रैपिंग और टाइगर रिजर्व में सुरक्षा ढांचे की जानकारी दी गयी. साथ ही प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गयी. इनमें कोर एरिया से गांवों का स्वैच्छिक पुनर्वास का काम, आवास प्रबंधन, मानव वन्यजीव संघर्ष व उन्नत अनुसंधान की जानकारी दी गयी. टीम ने पीटीआर में मौजूद पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया. वहीं सुग्गा बांध व लोध फॉल के स्थानीय इडीसी द्वारा इकोटूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर के संचालन की जानकारी दी गयी. बताया गया कि स्थानीय लोगों के लिए इको विकास समिति बनायी गयी है, जो लोगों को स्थायी आजीविका प्रदान करता है. टीम ने 16वीं शताब्दी में निर्मित चेरो राजवंश के पलामू किले के वास्तुशिल्प की कारीगरी व कमलदह में प्रवासी पक्षियों की गतिविधियों की जानकारी ली. वहीं बेतला में मौजूद पालतू हाथियों की भी जानकारी ली. टीम ने बेतला में गांव की थीम वाले मड हाउस कॉम्पलेक्स और केचकी इको रिट्रीट में किये गये लक्जरी बीच कॉटेज और टेंट की सराहना की. टीम को पलामू टाइगर रिजर्व के प्रसिद्ध उत्पाद हेनार शहद स्मारिका के रूप में भेंट किये गये. बेतला नेशनल पार्क के रेंजर शंकर पासवान ने भी बेतला नेशनल पार्क के रखरखाव उसके प्रबंधन जंगली जानवरों के व्यवहार और उन पर निगरानी सहित कई बिंदुओं पर जानकारी दी. मौके पर प्रगति नौटियाल, हर्ष चौधरी व अयान जैन समेत कई अधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




