व्यय लेखा के निरीक्षण की तिथियां निर्धारित

लातेहार. जिले के लातेहार व मनिका विस क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 (एक) के अंतर्गत संधारित दैनिक निर्वाचन व्यय लेखे का निरीक्षण हेतु विस वार तिथि निर्धारित की गयी है. लातेहार विस क्षेत्र के लिए 13, 17 व 22 नवंबर को सुबह […]
लातेहार. जिले के लातेहार व मनिका विस क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 (एक) के अंतर्गत संधारित दैनिक निर्वाचन व्यय लेखे का निरीक्षण हेतु विस वार तिथि निर्धारित की गयी है. लातेहार विस क्षेत्र के लिए 13, 17 व 22 नवंबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक डीआरडीए स्थित प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास शाखा के कक्ष में व मनिका विस क्षेत्र के प्रत्याशियों की उक्त तिथि को ही सुबह 10 से शाम पांच बजे तक डीआरडीए स्थित एनआरइपी कार्यालय का कक्ष में व्यय लेखा का निरीक्षण किया जायेगा. उक्त तिथि को स्वयं अभ्यर्थी या उनके प्राधिकृत निर्वाचन अभिकर्ता को व्यय पंजी व साक्ष्यों (वाउचर) की छाया प्रति (स्व:अभिप्रमाणित) के साथ उपस्थित होने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी लातेहार द्वारा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




