ePaper

राशि के अभाव में बरसात से पहले पूरा नहीं पायेंगे 150 कुएं

Updated at : 24 Jun 2024 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
राशि के अभाव में बरसात से पहले पूरा नहीं पायेंगे 150 कुएं

गारू प्रखंड में मनरेगा योजनाओं में सामग्री मद की राशि का भुगतान नहीं होने से 150 सिंचाई कूप (कुआं) बारिश से पहले पूरा नहीं हो पायेगा. ऐसे में बारिश होने पर लाभुकों को कूप के धंसने की चिंता सता रही है.

विज्ञापन

लातेहार. गारू प्रखंड में मनरेगा योजनाओं में सामग्री मद की राशि का भुगतान नहीं होने से 150 सिंचाई कूप (कुआं) बारिश से पहले पूरा नहीं हो पायेगा. ऐसे में बारिश होने पर लाभुकों को कूप के धंसने की चिंता सता रही है. गारू प्रखंड के छह पंचायत में बिरसा हरित संवर्घन योजना से 150 कूप निर्माण करने का लक्ष्य मिला था. सभी कूपों की खुदाई का कार्य पूरा हो गया है, लेकिन मनरेगा से सामग्री मद की राशि के भुगतान नहीं होने के कारण लाभुक रुपये के अभाव में कूप का कार्य पूर्ण करने में असमर्थता जतायी है. ग्रामीणों ने कहा कि सामग्री मद के लिए सीधे लाभुक को अग्रिम राशि के रूप में 50 हजार रुपया देने का निर्णय सरकार ने लिया है, लेकिन यह राशि भी लाभुकों को नहीं भेजी जा रही है. लाभुकों ने उपायुक्त से सामग्री मद की राशि भुगतान करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola