हॉलपैक के धक्के से ऑपरेटर घायल रिम्स रेफर

बालूमाथ : सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखार कोल परियोजना परिसर में शुक्रवार की सुबह हॉलपैक वाहन के धक्के से ड्रिल ऑपरेटर हरिनंदन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों की मदद से हरिनंदन विश्वकर्मा को घायल अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स […]
बालूमाथ : सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखार कोल परियोजना परिसर में शुक्रवार की सुबह हॉलपैक वाहन के धक्के से ड्रिल ऑपरेटर हरिनंदन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों की मदद से हरिनंदन विश्वकर्मा को घायल अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया.
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार ड्रिल ऑपरेटर हरिनंदन विश्वकर्मा बाइक पर सवार होकर माइंस के नीचे जा रहा था. इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे हॉलपैक व बाइक की टक्कर हो गयी, जिसमें हरिनंदन गिर गया.
चिकित्सकों की माने, तो हरिनंदन के एक पैर में गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद तेतरियाखांड़ के पीओ केडी प्रसाद, मैनेजर रावत जी समेत अन्य सीसीएल कर्मी बालूमाथ अस्पताल पहुंचे. घायल को गांधीनगर रांची भेजने में मदद किया. घटना के बाद सीसीएल कोलियरी में सेफ्टी व सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो गये है. सीसीएल कर्मियों का कहना है कि प्रबंधन बगैर सेफ्टी के मजदूरों से काम कराती है, इससे हमेशा घटना का डर बना रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










